कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा बहुत सी बार हुए एग्जिट पोल विपरीत

5/20/2019 1:13:19 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ साथ अब चुनावी नतीजों से पहले एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए है। इन एग्जिट पोल में देश में दुबारा एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।एग्जिट पोल्स पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है की बहुत सी बार एग्जिट पोल विपरीत हुए है। जो एग्जिट पोल्स में दिखाया जा रहा है चुनावी नतीजे उससे बिलकुल विपरीत होंगे।

अशोक तंवर ने कहा की हमें पूरी उम्मीद है की देश की जनता ने यूपीए का साथ दिया होगा,भाजपा इस चुनाव में हारेगी। वहीँ तंवर ने सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत होने का दावा किया। अशोक तंवर ने कहा की कांग्रेस प्रदेश की सभी सीटों पर विजय होगी। उन्होंने कहा की इन चुनावो के साथ साथ कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में भी जीतेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। अशोक तंवर ने  इनेलो और जे जे पी पर  निशाना साधा,तंवर ने कहा की दोनों पार्टियों का वोट ट्रांसफर हुआ है.बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

Naveen Dalal