प्रदेश में भाजपा सरकार की अराजकता पर चार्जशीट तैयार करेगी कांग्रेस

12/29/2018 5:21:18 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार की अराजकता के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने का मन बनाया है। इसके लिए कांग्रेस ने एक कमेटी का गठन किया है, जिसका संयोजक पलवल से विधायक करण दलाल को बनाया गया है। सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने इस कमेटी का गठन किया है।

Shivam