कांग्रेस अलग-अलग यात्राएं निकाल कर रही जनता का मनोरंजन: बराला

3/20/2018 5:20:39 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बहुत बहुत मुबारक देता हूं कि वो अलग-अलग गुटों में होकर यात्राएं निकाल रही है, जिससे प्रदेश की जनता का मनोरंजन हो रहा है। बराला ने कांग्रेस की विधायक दल की नेता किरण चौधरी द्वारा यात्रा शुरू करने पर चुटकी ली। बराला टोहाना में  वार्ड 18 की शिवागली का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। बराला ने इस वार्ड में तीस लाख की लागत से बनने वाली तीन गलियों का शिलान्यास किया।



बराला ने इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा स्वास्थ्य महकमे पर दवाईयों व अन्य सामान की खरीद में करोड़ों के घोटाले के आरोप पर कहा कि जिन लोगों ने घोटाले घपले किए हैं उन्हें हर जगह वही दिखाई दे रहा है। बराला ने कहा कि मामले की जांच में अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी की गड़बड़ी पाई जाती है तो निश्चित रूप से उनपर कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Kesari