अशोक तंवर की कोठी से उतारा कांग्रेस का झंडा

10/6/2019 8:11:52 AM

डेस्कः कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को अशोक तंवर के सिरसा स्थित आवास पर गहमागहमी का आलम नजर आया। उनके इस्तीफे की खबर सुनने के बाद काफी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और कांग्रेस के झंडे को उतार दिया।  उनके समर्थकों ने आवास के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा कांग्रेस शब्द भी मिटा दिया और कांग्रेस से संबंधित होर्डिंग व फ्लैक्स भी उतार दिए। जैसे ही शनिवार दोपहर में अशोक तंवर के कांग्रेस  छोडऩे की खबर आई तो सिरसा के हुडा सैक्टर-20 स्थित अशोक तंवर के निवास पर उनके स्थानीय समर्थक पहुंच गए।

उनके समर्थकों ने पहले तो आवास पर लगे कांग्रेस के झंडे को उतार दिया। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक फ्लैक्स भी उखाड़ कर फैंक दिया। उनके आवास के बाहर लगे बोर्ड पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संबंधित लाइनों को समर्थकों ने पोत दिया। 

अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन ज्ञान सहोता ने भी दिया इस्तीफा
करनाल (ब्यूरो): कर्ण लेक पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन ज्ञान सहोता ने पै्रस कॉन्फैं्रस कर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के समस्त प्रदेश कार्यकारिणी व सभी जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष पदों से इस्तीफा दे दिया। मौके पर सभी ब्लाक व जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफे दे दिए। 

Isha