कांग्रेस ने धर्म के आधार पर करवाया कत्लेआम : विज

12/24/2019 9:57:32 AM

डेस्क : गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर कत्लेआम करवाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट कि देश को बांट कर मोदी और शाह पीछे हट रहे हैं पर कहा कि सोनिया गांधी ने खुद इटली से आकर भारत की नागरिकता ले ली है लेकिन पड़ोसी राज्यों में प्रताडि़त हो रहे ङ्क्षहदू और सिख जो भारत में गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे उन्हें नागरिकता देने का राहुल और सोनिया विरोध कर रहे हैं जबकि भारत उनका मूल देश है तो अंदाजा लगा लीजिए कि देश को तोडऩे का काम कौन कर रहा है? विज ने कहा कि बांटने का काम कांग्रेस करती है। 

उन्होंने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर करवाया और 10 लाख लोगों का कत्लेआम करवाया। विज ने दोहराया कि कांग्रेस ने 1984 में सिख समुदाय का कत्लेआम धर्म के आधार पर करवाया लेकिन भाजपा ने तो कभी ऐसा नहीं करवाया। भाजपा तो सबको साथ लेकर चलना चाहती है। पश्चिमी बंगाल के गृह मंत्री सिद्धकी उल्ला चौधरी के बयान कि सी.ए.ए. वापस न लिया तो गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता आने पर एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा पर विज ने कहा कि पश्चिमी बंगाल भी ङ्क्षहदुस्तान का हिस्सा है और ङ्क्षहदुस्तान का कोई भी आदमी किसी भी प्रांत में जा सकता है।

विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार के दिमाग में शायद गलतफहमी है कि वह उस प्रदेश के राजा हैं, बल्कि वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था से देश के सिस्टम से चुने हुए मुख्यमंत्री है। वहां चुनी हुई सरकार है और किसी को भी किसी प्रदेश में जाने से रोका नहीं जा सकता। ओवैसी के सी.ए.ए. विरोध प्रदर्शन को भाजपा द्वारा ङ्क्षहदू-मुस्लिम का रंग देने के बयान पर गृह मंत्री ने कहा है कि भाजपा जात-पात और धर्म की सियासत कभी नहीं करती। 

Isha