‘कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से रही एंटी इंडिया व प्रो पाकिस्तान’

3/22/2019 3:49:08 PM

अंबाला (अमन कपूर): कांग्रेस के सैम पित्रोदा के पाकिस्तान को लेकर दिए गये ब्यान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा यह सैम पित्रोदा नहीं कांग्रेस की संस्कृति बोल रही है। कांग्रेस की संस्कृति हमेशा एंटी इंडिया व प्रो पाकिस्तान रही है। आतंक की लड़ाई में भी कांग्रेस पाकिस्तान का हौंसला बढ़ाना चाहती हैं। विज ने कहा ऐसे लोगों को हिंदुस्तान की जनता उखाड़ कर हिन्द महासागर में फेंक देगी। वहीं राम गोपाल यादव द्वारा पुलवामा हमले को लेकर दिए गये ब्यान पर विज ने कहा ऐसे लोगों को हिंदुस्तान से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।
 

Deepak Paul