हरियाणा में कांग्रेस आलाकमान ने कई कमेटियों का किया गठन, हुड्डा व SRK गुट को मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां- देखें लिस्ट

1/21/2024 6:33:24 PM

चंडीगढ़ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कांग्रेस आलाकमान द्वारा डिसिप्लिनिरी एक्शन कमेटी, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, प्रदेश इलेक्शन कमेटी और इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी बनाई है। आलाकमान द्वारा जारी लिस्ट में भूपेंद्र हुड्डा व एसआरके गुट दोनों को अहमियत मिली है। 

गौरतलब है की इससे पहले जारी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कन्वीनर नियुक्त किए थे। जिसमें हुड्डा गुट के लोगों को अहमियत मिली थी। जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि हुड्डा को कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में फ्री हैंड दे दिया है। वहीं आज जारी की गई कमेटियों की लिस्ट में हाईकमान ने हुड्‌डा ग्रुप को झटका दिया है। इस लिस्ट में SRK ग्रुप के कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी का भी नाम है। पार्टी में चल रही गुटबाजी को देखते हुए हाईकमान ने प्रदेश के सभी बड़े चेहरों को जगह देकर गुटबाजी पर विराम लगाने की कोशिश की है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी हरियाणा चुनावों के मद्देनजर लिस्ट में उदयभान को प्रदेश इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। वहीं इस में सदस्य के रूप में भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, दीपेंद्र हुड्डा को भी जगह मिली है। इन सब बड़े नामों के अलावा कई अन्य लोगों का नाम भी इलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल है। ।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का चेयरमैन कांग्रेस इंचार्ज दीपक बाबरिया को बनाया गया है। इस कमेटी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा को शामिल किया गया है। इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन की विधायक गीता भुक्कल को जिम्मेदारी दी गई है। विधायक भारत भूषण बत्रा को कन्वीनर बनाया गया है। वहीं डिसिप्लिनिरी एक्शन कमेटी का चेयरमैन महेंद्रा प्रताप को बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट-

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal