चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, जिला कांग्रेस कार्यालय की बैठक में पूर्व मंत्री बिजेंद्र व भीमसेन ने की शिरकत

3/31/2023 6:36:49 PM

पानीपत (सचिन शर्मा):  देश में आम चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल चुनावी समर के तैयारियों में जुट गए हैं। केंद्र की सत्ता पर आसीन भाजपा ने तो महीनों पहले से चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। वही अब भाजपा के बाद कांग्रेस भी मिशन 2024 लिए कमर कस लिया है। कांग्रेस कभी राहुल गांधी के मुद्दे पर तो कभी महंगाई,  बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं बात करें राहुल गांधी की तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के जारिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया है। अब देश और प्रदेश में कांग्रेस कभी सत्याग्रह तो कभी जिला स्तरीय बैठकें कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान व पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता ने बैठक में शिरकत की।

पीएम मोदी ने राहुल के साथ किया अन्यायः पूर्व मंत्री बिजेंद्र बिल्लू कादियान

जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान ने कहा कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी के साथ अन्याय किया है। देश में इससे पहले भी कईं नेताओं को तीन या अधिक साल की हो सजा हो चुकी है, वो मामले अभी भी लंबित हैं। राहुल के मामले में सरकार ने बहुत तेजी दिखाई है। प्रजातंत्रिक देश में तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। जनता बीजेपी की तानाशाही सरकार को आने वाले दिनों में सबक सिखाएगी।

राहुल की लोकप्रियता से डर गई भाजपाः पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं इंद्री विधानसभा से पूर्व विधायक भीमसेन मेहता ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने देशभर में भाईचारे के लिए पैदल यात्रा की। बीजेपी सरकार ने राहुल की बढ़ती लोकप्रियता के चलते ऐसी कार्रवाई कर रही है। जिसके लिए देश की जनता चिंतित है। राहुल ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। अब राहुल को मजबूत करके देश के लोकतंत्र को बचाने का काम करेंगे। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है और सरकार सभी मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

जनता भाजपा को 2024 में सिखाएगी सबकः यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू

बैठक में पहुंचे यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर प्रहार किया जा रहा है। जो भी नेता सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके पीछे CBI और ED लगा दी जाती है। देश में सभी विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। जनता बीजेपी को 2024 के चुनावों में सबक सिखाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Editor

Mohammad Kumail