कांग्रेस में सिम्बल पर घमासान, फैसले के खिलाफ राहुल से मिलेंगे तंवर

11/30/2018 9:37:28 AM

चंडीगढ़(धरणी): नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में बेशक यह फैसला हो गया कि कांग्रेस सिम्बल पर चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन सिम्बल के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर अभी भी घमासान मचा हुआ है। यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा राज्यसभा सांसद कु. सैलजा वा कांग्रेस के कुछ अन्य नेता सिम्बल पर चुनाव नहीं लडऩा चाहते थे, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सिम्बल पर चुनाव लडऩे का खुलेआम ऐलान कर चुके थे। 



पी.सी.चाको की अध्यक्षता में हुई बैठक के फैसले को जहां हुड्डा के पक्ष में देखा जा रहा है तो वहीं सूत्रों की मानें तो तंवर इस फैसले की खिलाफत पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष राहुल गांधी से करेंगे। यह चर्चाएं है कि शुक्रवार को उनका राहुल गांधी से मिलने का समय निर्धारित है तो ऐसे हालात में वह इस मुद्दे पर अपनी बात जरूर रखेंगे।
 

Rakhi Yadav