करनाल में कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन शुरू, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तंवर

6/19/2017 2:21:12 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):सी.एम. सिटी करनाल में आज से तीन दिवसीय कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता आंदोलन पर बेठे हैं। इतना ही नहीं, किसान व शहीदों के परिवार के लोग भी इस सत्याग्रह आंदोलन में बैठे हैं।

वहीं मीडिया से बातचीत में तंवर ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आज किसान,मजदूर व हर व्यक्ति इस सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से किए हुए अपने वादे पुरे नहीं किए। 

उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। अगर कोई किसान मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनपर गोलियां चलाई जाती हैं। हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। इसलिए आज करनाल में आज से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया है।