कांग्रेस नेता अहमद पटेल मेदांता में भर्ती, ICU में चल रहा उपचार

11/16/2020 11:42:21 AM

गुरुग्राम: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद अहमद पटेल को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते मेदांता में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार शाम तकरीबन सवा छह बजे अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां आई.सी.यू. वार्ड में भर्ती किया गया है। अहमद पटेल का इलाज डा. सुशीला कटारिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। 

अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार पिछले माह वह कोरोना संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उनमें पोस्ट कोविड सिमटम नजर आने लगे। बीते कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दोपहर सवा 2 बजे अहमद पटेल के परिवारिक सदस्य फैसल पटेल ने एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टी की। 

Isha