जहां 3 मीटर से अधिक की नहीं परमिशन वहां 50 फुट तक खोदा: राणा

9/29/2018 8:02:16 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कांग्रेस की पानीपत रैली में यमुनानगर में यमुना नदी के अंदर चल रही अवैध माइनिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह शब्द देर शाम चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के नेता भूपिंदर राणा ने कहे। राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर साइकिल यात्रा के दौरान यमुनानगर के दर्जनों उन गांवों के लोगों से मिले जहां यमुना नदी में अवैध खनन चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिन स्थानों पर यमुना में प्रतिदिन 700 टन का टेंडर अलॉट है। 150 स्थानों से 7000 टन निकल सकता है, लेकिन वहां प्रतिदिन 1 लाख 25 हजार टन निकल रहा है। ट्रक ओवर्लोडिड चल रहे हैं।

राणा ने बताया कि नियमानुसार 3 मीटर से ज्यादा खुदाई नहीं हो सकती, लेकिन खनन करने वालों ने वहां 50 फुट से ज्यादा की खुदाई कर दी है। इस गहरी खुदाई के कारण ही हाल में यमुना के साथ सटे एरियाज गुमथला व जठलाना में अनेकों जमींदारों की उपजाऊ भूमि खड़ी फसलों के साथ 2 किलोमीटर एरिया पानी मे समा गया।

Shivam