पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को देश कभी भूलेगा नहीं : पंकज डावर

11/14/2022 9:32:50 PM

गुड़गांव,(ब्यूरो) : देश की आजादी के नायक, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता, पंचशील के जनक कथा स्वतन्त्रता संग्राम में 10 साल जेल में रहकर देश की आजादी के लिए और भारत के निर्माण के लिए जो योगदान पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिए थे। वह हमारा देश कभी भुला नहीं पाएगा यह कहना है कांग्रेसी नेता पंकज डावर का। पंकज डावर ने सोमवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष में कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ कुलदीप कटारिया, अशोक भास्कर, भारत मदान, ओम प्रकाश पंचाल, जय सिंह हुड्डा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


पंकज डावर ने स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि पंडितजी के विचार थे कि पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो वो अमीर को और अमीर और गरीब को और गरीब बना देंगी। देश के मौजूदा हालात पंडित जवाहरलाल नेहरू के उन कथन को सत्य करते नजर आते हैं। डावर ने कहा कि देश आज किस हालात से गुजर रहा है। यह सबके सामने आज सत्तासीन सरकारों को देश का निर्माण कैसे करना चाहिए। देश को कैसे आगे बढ़ाना चाहिए वह सब पंडित जवाहरलाल नेहरु की चलाई गई नीतियों से सीखना चाहिए जिससे देश की तरक्की को रफ्तार दी जा सके

Content Writer

Pawan Kumar Sethi