राजा नाहर सिंह के लिए कांग्रेस नेता करण दलाल ने की भारत रत्न की मांग, भारत के अंतिम सम्राट थे जाट राजा

2/12/2024 4:33:11 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): इस वर्ष केंद्र सरकार ने 5-5 लोगों को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले भारत रत्न के लिए सरकार देश के अलग अलग हिस्सों से संबंध रखने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला किया है। जिसके कई तरह के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। किसानों वर्ग खास कर जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से संबंध रखते हैं, यह लोग लंबे समय से चौधरी चरण सिंह और देवी लाल को भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे। 

अब सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है। भारत रत्न के ऐलान के बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जयंत चौधरी अपना खेमा बदल सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जयंत अब एनडीए का हिस्सा हैं सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के पीछे बताया जा रहा है कि भाजपा जाटों एवं किसानों को साधना चाहती है। बता दें कि चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बड़े हिस्से पर प्रभाव रहा है। उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है। 

सत्ताधारी दल भाजपा जहां प्रदेश में गैर जाट की राजनीति के बल पर फिर से सत्ता प्राप्त करना चाहता हैं, वहीं कांग्रेस ने अब जाट राजनीति को केंद्र में रखकर सत्ता की तरफ चलने का मन बना लिया है। यही कारण माना जा रहा है कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल ने बल्लभगढ़ रियासत के राजा एवं भारत के अंतिम सम्राट 1857 की क्रांति के अमर शहीद राजा नाहर सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। 

सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इस क्षेत्र के साथ इस पुरस्कार वितरण में भी भेदभाव का व्यवहार रखा तो इस क्षेत्र की जनता इस भेदभाव को सहन नहीं करें उन्होंने  कहा कि यदि कांग्रेस ने राजा नाहर सिंह को भारत रत्न ने देकर गलती की है तो यह जरूरी नहीं की सत्ताधारी दल भी इस गलती को करे। सत्ताधारी दल को तुरंत स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राजा नाहर सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करनी चाहिए। करण सिंह दलाल का यह बयान इस क्षेत्र में जाट भारी संख्या में जाट मतदाताओं को रिझाने की एक पहला माना जा रहा है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal