कांग्रेसी नेता प्रेम सचदेवा पर तेजधार हथियार से हमला, निजी अस्पताल में भर्ती

11/2/2019 5:36:43 PM

पानीपत(सचिन): प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेसी नेता प्रेम सचदेवा के ऊपर तहसील कैंप में हमला किया गया। हमलावर का नाम गुरु बच्चन सिंह बताया जा रहा है। यह वारदात लोधी पार्क के पास गुरुद्वारे के नजदीक हुई है। तेजधार हथियार से कांग्रेस नेता सचदेवा पर हमला किया गया है। हमले में घायल हुए सचदेवा को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 

Edited By

vinod kumar