देर शाम रामपुरा हाउस पहुंचेगा कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह का पार्थिव शरीर, मंगलवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

10/23/2023 1:00:39 PM

रेवाड़ीः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के पौत्र व कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह का 19 अक्टूबर को बैंकॉक में निधन हो गया था। उनका शव अभी तक हरियाणा नहीं पहुंच पाया है। रामपुरा हाउस की तरफ से जानकारी दी गई है कि सोमवार देर शाम तक उनका शव रेवाड़ी पहुंच जाएगा। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। अंतिम संस्कार 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। पूर्व CM राव बिरेंद्र सिंह की समाधि के पास ही उनका भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि पूर्व सीएम की समाधि रेवाड़ी शहर के नारनौल रोड पर गौशाला के पास है। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार सुबह 9 बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को अर्जुन राव अपने दोस्तों के साथ किसी काम से बैंकॉक गए थे। इस बार भी अर्जुन राव अटेली से ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। 15 अक्टूबर को उन्होंने अपने पिता राव अजीत सिंह के साथ अटेली में चुनावी कार्यालय भी खोला था। इसके बाद अगले दिन वे 16 अक्टूबर को बैंकॉक चले गए थे। बैंकॉक में ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

अर्जुन राव केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के भतीजे हैं। अर्जुन के निधन के बाद से ही केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह अपने कार्यक्रम स्थगित कर परिवार के साथ रेवाड़ी पहुंच चुके हैं। अर्जुन राव के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के अलावा भाजपा के नेता भी शामिल हो सकते हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Saurabh Pal