Bail पर बाहर आए Congress नेता के पोते की हत्या, बस स्टैंड पर घेरकर मारा...भाई और भतीजा भी गंभीर घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 11:55 AM (IST)

सिरसा(जगदीश): हरियाणा में  कांग्रेस नेता के पोते की दिनदहाड़े बस स्टैंड पर घेरकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक खुद भी एक हत्या के मामले में जमानत  पर जेल से बाहर आया हुआ था। इस खूनी हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए उसका भाई और भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से बस स्टैंड पर पीड़ित को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का माना जा रहा है, क्योंकि मृतक खुद एक पूर्व मर्डर केस में आरोपी था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।जब भाई और भतीजे ने उसे बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच: बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static