पानीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, संजीव मलिक भाजपा में शामिल

9/9/2019 12:15:28 PM

पानीपत: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते दल बदल की रणनीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में आज भाजपा की ओर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका मिला है। यहां पानीपत में कांग्रेसी नेता संजीव मलिक भाजपा में शामिल हुए। संजीव मलिक कांग्रेस के यूथ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पारिवारिक करीबी माने जाते हैं। उनके साथ बार एसोसिएशन के उपप्रधान आनंद दहिया, अमित खर्ब सहित अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए।

Shivam