परिवर्तन रैली में बोलीं किरण चौधरी, विधानसभा में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में होगी कांग्रेस

11/25/2018 4:46:01 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे में सी एल पी लीडर किरण चौधरी  अाज परिवर्तन रैली में पहुंची। रैली में पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा और कांग्रेस के कई लीडर मौजूद थे। अपने संबोधन में किरण चौधरी ने भाजपा सरकार को खूब कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हालत किसी से छुपी नहीं है। भाजपा ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान सिवाए जुमलों के कुछ नहीं किया। 

किरण ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के भाईचारे को खत्म कर दिया और चार सालों में कोई सकारात्मक कार्य नहीं किया। सीएलपी लीडर बोलीं कि रसोई गेस सिलेंडर के दाम दुगने तिगने हो चुके हैं, नोट बंदी ने अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया और काला धन भाजपा अबतक वापस नहीं लाई। जबकि लोगों की गाढ़ी खून पसीने की कमाई जरूर उनकी जेब से निकल गई। 

किरण चौधरी ने कहा कि किसानों को स्वामीनाथन आयोग देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने धान, गेहूं व अन्य फसलों के दाम पूरे नहीं दिए, जिससे किसान बर्बादी की कगार पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जनता भाजपा को आइना दिखा देगी और लोकसभा की दस और विधानसभा में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में होगी। 

 

Deepak Paul