‘हम देंगे MSP की कानूनी गारंटी...’ कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी चक्रवर्ती शर्मा ने किसानों को दिलाया भरोसा

3/2/2024 6:49:22 PM

हिसार (विनोद सैनी): कांग्रेस भवन हिसार में शनिवार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान आदेश अनुसार हिसार लोकसभा प्रभारी पीसीसी चक्रवर्ती शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान न्याय के तहत देश के किसानों को MSP का कानूनी हक देने की गारंटी दी।

सभी के लिए MSP अनिवार्य बनाएगी- चक्रवर्ती

कांग्रेस का वायदा है कि CACP को वैधानिक संस्था का दर्जा देने के लिए हमारी आगामी सरकार संसद में कानून पारित करेगी। कांग्रेस की सरकार सुनिश्चित करेगी कि तय फसलों की सभी खरीद फरोख्त पर MSP लागू हो। साथ ही कहा की हमारी सरकार MSP को सभी के लिए अनिवार्य बनाएगी और इसके लिए बाज़ार हस्तक्षेप सहित सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

चक्रवर्ती शर्मा ने कहा की कांग्रेस की सरकार सुनिश्चित करेगी कि किसानों को फसलों की खरीद फरोख्त के विभिन्न विकल्प मिलें। इसके लिए मौजूदा APMC मंडियों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही स्वायत्त संस्थानों द्वारा संचालित E- Market भी स्थापित की जाएगी, जिनके मैनेजमेंट में किसानों की भागीदारी रहेगी। कांग्रेस की सरकार किसानों को खेत से बाजार के बीच कहीं भी स्वेच्छा से फसल की बिक्री की आज़ादी प्रदान करेगी। इसके लिए बिक्री-खरीद समझौते का प्रारूप डिजिटल खाते में अपलोड करने का प्रावधान किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana