कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर जनता में अपने विश्वास को खोया : ओमप्रकाश धनखड़

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 08:46 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : एस.वाई.एल. हमारी जीवन रेखा है। कांग्रेस की सरकार पंजाब में है। इसलिए कांग्रेस पार्टी का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे हक में निर्णय किया है। पानी मिलने से हरियाणा के किसानों के जीवन में एक बड़ा बदलाव आएगा। इसलिए सभी पार्टियों को किसानों के भले के लिए अपना दायित्व निभाना चाहिए। बजट सत्र में कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर जनता में अपने विश्वास को खोया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बातचीत के दौरान कही।

धनखड़ ने किसान आंदोलन के बारे में  कहा कि केंद्र सरकार ने किसान संगठनों की सभी मांगें मान ली थी। किसान संगठनों की भारी जीत हुई थी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने डेढ़ साल कानूनों को रोकने के लिए भी बोल दिया था। मुझे लगता है कि इस जीत के बाद किसानों को बैंड-बाजों के साथ पंजाब लौटना चाहिए था।  मैंने इतनी बड़ी जीत अपने जीवनकाल में किसी भी आंदोलन में नहीं देखी। लेकिन इस विषय में किसान संगठन चूक गए। अभी भी केंद्र ने किसानों के पाले में गेंद डाली हुई है। एम.एस.पी. पहले भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री कृषि मंत्री और भी बहुत से बड़े मंत्रियों ने कई बार आश्वस्त किया है कि एम.एस.पी. में परिवर्तन नहीं आएगा।

केवल अंदेशों के आधार पर इतना बड़ा आंदोलन खड़ा करना और उसे बनाए रखना उचित नहीं होता। जब सरकार कह रही है कि कुछ नहीं बदलेगा तो सरकार पर भरोसा करना चाहिए और तीन-चार सालों तक इसका परिणाम देखने के बाद भी फैसले लिए जा सकते हैं। पंजाब की भूमि सम्मान को बचाने वाली भूमि है।  ऐसी ऊंची मर्यादा वाली भूमि पर अगर जनता के किसी प्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना होती है तो यह बहुत शर्मसार कर देने वाली बात है। इस घटना से हर सभ्य व्यक्ति को तकलीफ हुई है। किसान दूसरों की इज्जत को बचाने का काम हमेशा से करता आया है। लेकिन किसान जत्थेबंदियों के नाम पर अगर कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम देता है तो यह बात गले से नीचे नहीं उतर रही। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static