हरियाणा के इन चार नेताओं को कांग्रेस ने पंजाब में बनाया स्टार प्रचारक, सरकार बनाने के लिए मांगेंगे वोट

2/4/2022 2:33:09 PM

चंडीगढ़(धरणी): पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने पूरा दम खम लगा दिया है। चुनाव प्रचार में भी कांग्रेस पीछे नहीं रहना चाहती। पार्टी ने स्टार प्रचारकों कि लिस्ट जारी की है. कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के लिए 30 लोगों के नाम पर मुहर लगाई है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल है। इसके साथ ही हरियाणा से चार नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा, दीपेन्दर हुड्डा, रणदीप सूरजेवाला, कुमारी शैलजा के नाम शामिल है। 



(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha