राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

5/21/2018 9:04:24 PM

फरीदाबाद(देवेन्द्र कौशिक): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि पर आज फरीदाबाद में कांग्रेस नेता लखन सिंगला ने स्वर्गीय राजीव गांधी चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने भी राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रममें सभी कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। 

इस अवसर लखन सिंगला ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के अनुभव को बांटते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक बहुत ही नेक और मिलनसार व्यक्ति थे। साधारण कार्यकर्ता से भी राजीव गांधी जी सच्चे दिल से मिलते थे। इतना ही नहीं देश में सूचना प्रौद्योगिकी का जनक भी राजीव गांधी को ही माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब-जब सम्प्रदायिक ताकतों ने देश से कांग्रेस को खत्म करने का प्रयास किया है, तब-तब जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत कांग्रेस मजबूती से उभरकर आगे आई है।

वही लखन सिंगला ने बी जे पी पर बोलते हुवे कहा कि जब से बी जे पी सत्ता में आई है। उसने फरीदाबाद को डुबोने का काम किया है। पहले लोगों को बोला फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाएंगे पर आज फरीदाबाद स्मार्ट सिटी नहीं कूड़ा सिटी बन गया है। फरीदाबाद में जो मेट्रो आई है, वो भी कांग्रेस की देन है। फरीदाबाद में बने बदरपुर बॉर्डर से पलवल तक फ्लाईओवर भी कांग्रेस की ही देन है। वहीं लखन सिंगला ने बताया कि कांग्रेस ने फरीदाबाद को अपने समय में बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस ने अपने समय मे फरीदाबाद कभी पीछे नही छोड़ा बस आगे ही बढ़ाने के लिए सोचा।

Shivam