कांग्रेस के चार विधायकों ने खोला मोर्चा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा

6/5/2017 4:31:33 PM

सोनीपत(पवन राठी):प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सोनीपत में आज राई, बरोदा, खरखौदा और गोहाना से कांग्रेस के मौजूदा विधायकों ने रेस्ट हाउस में सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सरकार और प्रशासन को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को इसका जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि बदमाश दिन दहाड़े कत्ल, लूट और बलात्कार की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं अौर पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है। प्रशासन और सरकार निकम्मी हो रही है। 

जयतीर्थ दहिया ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्री और एम.एल.ए. मुख्यमंत्री के खिलाफ गुटबाज़ी कर रही है। मंत्री मुख्यमंत्री के खिलाफ है और एम.एल.ए. मंत्रियों के खिलाफ गुटबाज़ी कर रहे हैं। स्पोर्ट्स स्कूल के मामले में अनिल विज और कैप्टन अभिमन्यु आमने-सामने हैं।

गोहाना से विधायक जगबीर मलिक ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में आए दिन क्राइम बढ़ रहा है। हरियाणा में क्राइम पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है।