बजट से निराश कांग्रेस अधिकारी, कहा- जनता की उम्मीदों के विपरीत

2/2/2018 11:15:48 AM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): हरियाणा महिला कांग्रेस की नव नियुक्त प्रदेश महासचिव बीबो इंदौरा ने फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार के बजट को जनता की उम्मीदों के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाअों के लिए कुछ नहीं है, न किसानों को किसी प्रकार के लाभ देने का जिक्र किया गया है। इसके अतिरिक्त रोजगार को लेकर भी कोई विशेष प्रवाधान नहीं रखा गया है। इस दौरान राजस्थान में 3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए महिला कांग्रेस नेता ने जनता को बधाई दी। 

विपक्ष पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े जुमले और लॉलीपॉप देकर जनता को बरगलाकर वोट हासिल किए थे, लेकिन जनता को भाजपा का असली चेहरा अब मालूम हो चुका है। हरियाणा में भी भाजपा का उक्त चुनावों जैसा हाल होने वाला है। क्योकि भाजपा सरकार ने तो हरियाणा में कुंआरों के रिश्ते करवाने और बिहार, यूपी से बहुएं लाकर तक देने का वादा कर डाला था।