कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, पार्षद कृष्ण मोर ने जेजेपी का थामा दामन

3/19/2020 8:17:40 PM

नरवाना/चंडीगढ़ (गुलशन): जननायक जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। नरवाना के वार्ड 21 के पार्षद कृष्ण मोर ने आज जजपा का दामन थाम लिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कृष्ण मोर का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर चंडीगढ़ में 11 पार्षद व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा भी साथ में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कृष्ण मोर नगर परिषद के चेयरमैन बन सकते हैं, जिसका चुनाव इसी महीने में होगा।

Shivam