कांग्रेस पार्टी सड़ा हुआ तालाब, जिसमें गंदी गंदी मछली ही बची है: अशोक तंवर

7/10/2021 5:27:38 PM

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत अपना मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस में हमेशा दबाव की राजनीति चलती रहती है। 5 साल 8 महीने मैंने भी इसका स्वाद लिया है। कांग्रेस में सभी नेता एक दूसरे गुरु है।अशोक तंवर ने कांग्रेस की तुलना सड़े हुए तालाब से करते कहा कि इसमें गंदी-गंदी मछली ही बची है जोकि एक दूसरे को खाने में लगी है।जनता के मुद्दों से उनको कोई सरोकार नहीं है। बीजेपी को सत्ता में लाने का जिम्मेवार खुद कांग्रेस के 70 प्रतिशत नेता है। कांग्रेस के नेता खुद भोग विलास के जीवन में लगे हुए थे। ये कुर्सी हथियाने में लगे हुए है।

अशोक तंवर ने मंहगाई और कोरोना के मुद्दे पर सरकार पर जमकर साधा निशाना बोले पानी का सैनिटाइजर करके करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतें अब आसमान छू रही हैं। तंवर ने कहा कि सरकार को यह तीनों कृषि कानून जल्द से जल्द वापस ले लेने चाहिए    अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की खींचतान ही  पार्टी में शुरुआत से हैं और हमने भी 5 से 6 साल इसका स्वाद लिया है।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha