कर्नाटक मुद्दे को लेकर अंबाला में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

5/18/2018 3:26:10 PM

अंबाला(अमन कपूर):  कर्नाटक मुद्दे को लेकर कांग्रेस हरियाणा में भी भाजपा के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिए। अंबाला में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और कहा कि कांग्रेस देशभर में भाजपा के विरोध में जनजागरण अभियान चलाएगी। अंबाला में हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने कहा राज्यपाल ने भाजपा को 15 दिन का समय इसलिए दिया ताकि खरीद फरोख्त हो सके। 

कर्नाटक का नाटक खत्म नही हुआ है। कांग्रेस इस लड़ाई को अब देशभर में लेकर जा चुकी है। हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के साथ-साथ कई गंभीर आरोप लगाये। अंबाला में किये गये प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी भी शामिल हुए। इस मौके पर तरुण भंडारी ने मोदी सरकार को तानाशाह बताते हुए राज्यपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान चलाएगी। 


 


 


 

Rakhi Yadav