'भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए तैयार कांग्रेस' (VIDEO)

9/30/2018 3:25:38 PM

पंचकूला(उमंग): आने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई हैं। साल 2019 के चुनावों में भाजपा को पस्त करने के लिए विपक्ष अपना पूरा जोर लगा रहा है। वहीं आज पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस सम्मेलन के माध्यम से भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए बिगुल फूंकने का दावा किया गया।

Shivam