ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखिए कौन-कौन शामिल

10/10/2021 5:25:15 PM

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा में 46-ऐलनाबाद विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी  पवन बेनीवाल के पक्ष मे प्रचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ अजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी  विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री, चौधरी भूपेन्द्र सिंह हूड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सांसद  दीपेंदर सिंह हुड्डा तथा विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारक की जिम्मवारी सौंपी गई हैं।

इनके अतिरिक्त हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता एवं विधायक  किरण चौधरी तथा पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि, शीशपाल केहरवाला, अमित सिहाग,  शमशेर सिंह विर्क गोगी तथा  बिशन लाल सैनी, पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा एवं  चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री  अशोक अरोडा, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉक्सर  विजेंदर,  चक्रवर्ती शर्मा, भूपेंदर गंगवा तथा बजरंग दास गर्ग को भी स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है।

Content Writer

Isha