बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, पहली बार विधानसभा जाएंगे नरवाल
11/10/2020 3:56:44 PM
गोहाना (सुनील जिदंल): बरोदा उपचुनाव की मतगणना की प्रक्रिया आज दोपहर 3 बजे से पहले खत्म हो गई, मतगणना के परिणामों ने कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल की जीत पर मुहर लगा दी, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को हराया है। वहीं तीसरे स्थान पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी और चौथे नंबर पर इनेलो प्रत्याशी जोगिंदर मलिक आए।
राउंड | कांग्रेस | भाजपा | इनेलो | लोसुपा | अन्य | कुल |
1 | 2595 | 1574 | 202 | 250 | 89 | 4710 |
2 | 2727 | 3086 | 499 | 649 | 156 | 7117 |
3 | 3386 | 1999 | 290 | 201 | 89 | 5965 |
4 | 2796 | 2002 | 147 | 180 | 51 | 5176 |
5 | 3438 | 3075 | 301 | 500 | 140 | 7454 |
6 | 2885 | 2249 | 143 | 285 | 64 | 5626 |
7 | 3007 | 1632 | 1137 | 304 | 96 | 6176 |
8 | 2720 | 2035 | 151 | 215 | 71 | 5192 |
9 | 4615 | 2326 | 184 | 302 | 116 | 7543 |
10 | 3554 | 2628 | 225 | 267 | 89 | 6763 |
11 | 3578 | 2365 | 269 | 88 | 95 | 6395 |
12 | 2313 | 3160 | 106 | 320 | 95 | 5994 |
13 | 3113 | 3043 | 163 | 171 | 97 | 6587 |
14 | 2682 | 2297 | 82 | 360 | 66 | 5487 |
15 | 2370 | 4477 | 193 | 343 | 87 | 7470 |
16 | 2856 | 1923 | 105 | 327 | 44 | 5255 |
17 | 3432 | 2168 | 363 | 243 | 94 | 6300 |
18 | 2851 | 3010 | 128 | 192 | 54 | 6235 |
19 | 2489 | 3127 | 176 | 167 | 59 | 6018 |
20 | 2960 | 1674 | 120 | 237 | 50 | 5041 |
कुल | 60367 | 49850 | 4984 | 5601 | 1702 | 122504 |
इस उपचुनाव में बरोदा की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल उर्फ भालू को 60367 वोट दिए, वहीं भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को 49850 वोट ही मिल पाए। इसके बाद क्रमश: लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी को 5601 वोट मिले, इनेलो प्रत्याशी जोगिंद्र मलिक को 4984 वोट ही मिल पाए।
पहली बार विधानसभा जाएंगे नरवाल
राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के सबसे करीबी माने जाने वाले इंदुराज नरवाल उर्फ भालू के लिए यह चुनाव यादगार बनेगा, क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत में कांग्रेस की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार में जीत हासिल की है। जिससे वे विधानसभा में विधायक के तौर पर पहली पर प्रवेश करेंगे।
कांग्रेस ने रचा इतिहास
बरोदा की सीट पर हुआ यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक बन गया। कांग्रेस ने बरोदा सीट पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है, जोकि इससे पहले किसी पार्टी ने ऐसा नहीं किया था। ध्यान रहे कि हरियाणा के इतिहास में बरोदा सीट पर लगातार दो बार से ज्यादा किसी भी पार्टी ने एक ही कैंडिडेट के बलबूते जीत हासिल नहीं की थी। जबकि कांग्रेस ने पिछले तीन आम चुनावों में लगातार जीत के साथ उपचुनाव भी जीत लिया, जोकि एक इतिहास बन गया।
बरोदा के अबतक के विधायक रह चुके नेता
चुनाव | विधायक | पार्टी |
1967 | राम धारी | कांग्रेस |
1968 | श्याम चंद | विशाल हरियाणा पार्टी |
1972 | श्याम चंद | कांग्रेस |
1977 | भले राम | जनता पार्टी |
1982 | भलेराम | लोकदल |
1987 | किरपा राम | लोकदल |
1991 | रमेश कुमार खटक | जनता पार्टी |
1996 | रमेश कुमार खटक | समता पार्टी |
2000 | रमेश कुमार खटक | इंडियन नेशनल लोकदल |
2005 | रामफल | इंडियन नेशनल लोकदल |
2009 | श्री कृष्ण हुड्डा | कांग्रेस |
2014 | श्री कृष्ण हुड्डा | कांग्रेस |
2019 | श्री कृष्ण हुड्डा | कांग्रेस |
बता दें कि 2019 में विधायक चुने गए कांग्रेस के स्वर्गवासी नेता श्रीकृष्ण हुड्डा के देहांत इसी साल 12 अप्रैल हो गया था, जिसके चलते यह उपचुनाव आयोजित करवाया गया। स्व. श्रीकृष्ण हुड्डा ने बरोदा सीट से 2009 में पहली बार चुनाव लड़ा था और लगातार 3 बार जीत दर्ज की थी। बरोदा हरियाणा के गठन के बाद से आरक्षित सीट बनाई गई थी, जिसे 3009 में ही ओपन किया गया था।