नारनौंद में 12 फरवरी को कांग्रेस की किसान-मजदूर बचाओ रैली, रणदीप सिंह सुरजेवाला होंगे शामिल

2/11/2023 9:44:11 PM

नारनौंद : शहर की नई अनाज मंडी में कांग्रेस की किसान-मजदूर बचाओ रैली होनी जा रही है। दावा है कि इस रैली में हलके भर से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों पर मोहर लगाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उनके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

 

 

शहर के चारों तरफ बनाए गए 6 भव्य गेट

रविवार को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलबाग सिंह नारनौंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रैली भीड़ के मामले में नारनौंद के इतिहास की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। महिलाओं तथा पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं, ताकि रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। शहर के चारों तरफ 6 भव्य गेट भी बनाए गए हैं। दिलबाग सिंह ने दावा किया कि 12 फरवरी को पूरा नारनौंद हलका कांग्रेस मय नजर आएगा। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

Content Writer

Gourav Chouhan