महिला अधिकार रैली में एक साथ नजर आएंगे हुड्डा और तंवर: कांग्रेस

9/29/2018 8:19:42 PM

पंचकूला(उमंग): महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद लगातार महिलाओं के साथ आपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी रविवार को पंचकूला से महिला अधिकार यात्रा की शुरूआत कर रही है। रैली की जानकारी देते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि कल से कांग्रेस की महिला अधिकार रैली निकाली जाएगी जो कि पूरे प्रदेश में दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य नेता शामिल होंगे।



चौहान ने कहा कि जब से भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में सत्ता संभाली है, तब से लगातार महिलाओं के प्रति आपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि कल होने वाली महिला अधिकार रैली में कांग्रेस आने वाले चुनावों का बिगुल बजाएगी। रैली का बिगुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सत्ताहीन करेगा। कांग्रेस में गुटबाजी पर बोलते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक है और पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

Shivam