कांग्रेस ने शुरू की परिवर्तन बस यात्रा, एक साथ प्रचार करने निकले कांग्रेसी दिग्गज

3/26/2019 8:49:11 PM

गुरूग्राम (मोहित): हरियाणा कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा आज गुरुग्राम से शुरू हुई। जो बादशाहपुर ,सोहना होते हुए नूंह , तावड़ू , रेवाड़ी, बाबल, महेंद्रगढ़, नारनौल तक जाएगी। बस यात्रा के माध्यम से हरियाणा कांग्रेस लोगों के बीच जाकर बीजेपी की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। एक ही बस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सवार हुए हैं। इसमें हरियाणा प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, भूपेंदर सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, किरण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हूडा, कुलदीप शर्मा समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।



बादशाहपुर में  गुलाम नबी आजाद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति राजनीतिक अनुभव नहीं रखता, उसे भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बना दिया गया है। देश प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा इसके लिए देश की जनता अब भाजपा से बदला लेगी, भाजपा सरकार के जाते ही इनके घोटाले सामने आएंगे। 

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल कांग्रेस की सरकार में किसान से लेकर मजदूर वर्ग के लोग तक खुश थे, लेकिन बीजेपी सरकार ने प्रदेश और देश की जनता को गुमराह किया है, लेकिन इस बार बदलाव की घड़ी है।

Shivam