पांच राज्यों के चुनावों में बहुमत के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकारः अशोक तंवर

11/2/2018 11:17:18 AM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): प्रदेश की खट्टर व केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अब चुनाव जीतने के लिए भाजपा व मोदी सरकार नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने सरदार पटेल के स्टेच्यू आफ यूनिटी के बारे में कहा कि सरदार पटेल देश के एक दमदार व्यक्तित्व के नेता थे। जिनकी प्रतिमा बनाने की बजाए मैडिकल कालेज, विश्वविद्यालय या विज्ञान शोध केन्द्र बनाए जा सकते थे। यह मात्र वोट बटोरने की साजिश है। 

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी और भाजपा को भारी शिकस्त मिलेगी। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक-एक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ता लगाए जाएंगे। एक सुनियोजित रणनीति के साथ चुनाव में हमारे कार्यकर्ता उतरेंगे। पूर्व मंत्री कै. अजयसिंह यादव ने आज सरकार के सामने दक्षिणी हरियाणा के ज्वलंत मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल को दबाने के लिए सरकार लाठीचार्ज कर रही है। इन दमनकारी नीतियों से भाजपा का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

Rakhi Yadav