''हरियाणा में 70 से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस बनाएगी सरकार'', झज्जर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र का बड़ा दावा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 08:36 PM (IST)

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर शहर के प्रति गार्डन में मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र की अध्यक्षता में SIR को लेकर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को एसआईआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

इस दौरान बेरी विधायक डॉ.रघुवीर कादयान,झज्जर विधायक गीता भुक्कल,बादली विधायक कुलदीप वत्स और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और नेताओं के एक-दूसरे के खिलाफ दिए जा रहे बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी की कुलदीप शर्मा से बातचीत हुई है।

उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं से अपील की कि यदि किसी नेता को कोई सुझाव या शिकायत है तो उसे पार्टी के प्लेटफॉर्म पर रखा जाए,सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी से बचना चाहिए।

 राव नरेंद्र ने कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि बीजेपी में है। उन्होंने रेवाड़ी और गुरुग्राम के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी में ही सांसदों,विधायकों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने नीट पेपर लीक,युवाओं के प्रदर्शन,महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राव नरेंद्र ने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने केंद्र में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static