जन आक्रोश रैली में बोले दीपेंद्र हुड्डा- हरियाणा में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की किसी पार्टी के साथ नहीं लड़ेगी चुनाव

11/2/2023 11:04:09 AM

यमुनानगर : रादौर में बुधवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जन आक्रोश रैली हर जिले में की जाएगी। रादौर से इसकी शुरुआत की गई है। रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताया। 

इंडिया गठबंधन की किसी पार्टी के साथ नहीं लड़ेगी चुनाव कांग्रेस 

वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की किसी पार्टी के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी, क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस हर विस सीट पर मजबूत है। जनता में भाजपा सरकार को लेकर आक्रोश है क्योंकि भाजपा सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर जनता को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश व तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बुजुर्ग पेंशन बढ़ाई जाएगी और किसानों की एमएसपी पर फसल खरीदी जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana