नगर निगम चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, बैठक के बाद लिया फैसला

11/29/2018 12:45:04 PM

नई दिल्ली(कुमार कंसल): हरियाणा के पांच जिलों में 16 दिसंबर हो होने जा रहे नगर निगम चुनाव पर कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ेगी। इस बात का फैसला नई दिल्ली में कांग्रेस वार रूम में बैठक के बाद लिया गया। कांग्रेस नेता पीसी चाको के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद बयान दिया कि हरियाणा में हो रहे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ेगी।

इस  बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौजूद थे। तंवर चुनाव सिंबल पर लड़े जाने के पक्ष में थे लेकिन दूसरे नेताओं के एतराज के बाद चुनाव सिंबल पर न लड़े जाने का निर्णय लिया गया।
 

Deepak Paul