कांग्रेस शीघ्र ही बड़े आंदोलनों के साथ सड़क पर उतरेगी : अशोक तंवर

7/15/2019 9:07:05 AM

ब्यूरो : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में जो कमियां रही थीं उन पर मंथन कर रही है और उन कमियों को दूर कर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरे जोश और उत्साह से उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत हाल ही में गुरुग्राम में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी 90 विधानसभाओं में विशाल रैलियां की जाएंगी और जनता को कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। डॉ. तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान रही कुछ कमियों को विधानसभा चुनावों में नहीं दोहराया जाएगा और विस क्षेत्रों में मजबूत उम्मीदवारों को उतारा जाएगा जो कांग्रेस की नीतियों को आगामी पांच साल के दौरान पूरी ताकत से अमलीजामा पहनाएंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने, इसी दिशा में वे प्रयासरत हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर से प्रदेश में नए कार्यक्रम चलाए जाएंगे और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के अबकी बार 75 पार के नारे पर कटाक्ष करते हुए डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि अबकी बार-भाजपा यमुना पार होगी। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनावों में भाजपा से जो अपेक्षाएं आमजन को थीं वे पूरी नहीं हो सकीं और हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट में हरियाणा के हाथ खाली रहे।

उन्होंने कहा कि पुराने प्रोजैक्टों पर अभी तक काम भी आरंभ नहीं किया जा सका, ऐसे में नए प्रोजैक्टों की भाजपा से कैसे आस लगाई जा सकती है? उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी गलत नीतियों को जारी रखते हुए संसदीय चुनावों के बाद भी किसानों के खाते से पैसे काटने पर आमादा है। पूरे हरियाणा में सभी वर्ग इस सरकार से खफा और मायूस हैं। प्रदेश में सभी संसदीय सीटें जीतने के बाद भी भाजपा शासन में हरियाणा में एक भी नया उद्योग स्थापित नहीं हो पाया जबकि जो उद्योग कांग्रेस राज में स्थापित हुए थे वे भी पलायन को मजबूर हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने हरियाणा में लचर कानून व्यवस्था पर भी ङ्क्षचता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आज हत्या, लूटपाट, छीना-झपटी, बलात्कार जैसे संगीन मामले बढ़े हैं जिससे प्रत्येक हरियाणावासी शॄमदा है। गांव-गांव नशे का प्रसार हो रहा है जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस के सत्तासीन होने पर नशाखोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा और इसे जड़ से समाप्त किया जाएगा। 

Edited By

Naveen Dalal