सोशल मीडिया के सहारे मनोहर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

10/11/2019 3:11:08 PM

गुरूग्राम(मोहित कुमार): गुरुग्राम में कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक दिवसीय सोसल मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में मुख्याथिति के रूप में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने भाग लिया। विधानसभा चुनाव सर पर है और इन चुनावो में खट्टर सरकार को कैसे बेहतरीन तरीको से घेरा जाए और सोशल मीडिया इसमे कितना और कैसे रोल अदा कर सकता है। इसी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश वर्कशॉप में पहुंची थी। 



शैलजा ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओ को बताया कि कैसे भाजपा सरकार के सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश कर लोगों से जनता से ग्रामीणों से महिलाओं से सीधे जुड़े। उन्हें हकीकत से रूबरू करवायं, यानी कांग्रेस सोशल मीडिया के सहारे इस चुनावी रण में मनोहर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी है। 

वहीं अशोक तंवर के विधानसभा की 21 सीटों को बेचने के आरोपो के जवाब पर अध्यक्ष बगले झांकने लगी। जब दोबारा अध्यक्ष से अशोक तंवर के आरोपों पर प्रतिकिर्या लेने की कोशिश की गई, तो अध्यक्ष ने जैसे सवाल को अनसुना कर चुप्पी साध ली। वहीं सोहना और बादशाहपुर इलाके में बिल्कुल नए चेहरों को कांग्रेस की टिकट देने के सवाल पर भी कुमारी शैलजा तमतमाई नजर आई। 



वहीं एनआरसी मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा की माने मनोहर सरकार मुद्दों से चुनाव और जनता को भटकाने में लगी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों का एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप के हमले जारी है। 

Shivam