गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मलेन 15 को, हुड्डा-सैलजा करेंगे शिरकत

9/14/2019 1:39:37 PM

डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों की गति देने के लिए कांग्रेस 15 सितंबर को गुरुग्राम में कार्यकर्ता महासम्मलेन करेगी। शुक्रवार को पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने लोकसभा वार कार्यकर्ता सम्मलेन करने का कार्यक्रम जारी किया। इन सम्मेलनों की शुरुआत फरीदाबाद से होगी। इसमें फरीदाबाद लोकसभा के सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता जुटेंगे।

फरीदाबाद में कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा, जबकि गुरुग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन का समय शाम तीन बजे तय किया गया। फरीदाबाद में विधायक ललित नागर को कार्यकर्ता सम्मेलन का संयोजक और गौरव ढींगरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी से संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गुरुग्राम में नौ विधानसभाओं के कार्यकर्ता पार्टी के दफ्तर कमान सराय में जुटेंगे।

सम्मेलन का संयोजक पूर्व विधायक राव धर्मपाल को बनाया गया है जबकि गुरुग्राम के लिए मनीष गोयल को संयोजक बनाया गया है। गोयल ने बताया कि लोकसभा स्तर पर हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मौजूद रहेंगे। गोयल ने कहा कि 21 सिंतबर तक प्रदेश की सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से ये दोनों संवाद पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा एक दिन दो लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम रखा गया है। 

भाजपा का सम्मेलन आज
चुनावी तैयारियों में जुटी शनिवार को सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड के सामने स्थित ड्रीम गार्डन में ओबीसी सम्मेलन करेगी। भाजपा ओबीसी मोर्चा, गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मौर्या ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत शाम साढ़े पांच बजे होगी। इसमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान मुख्य अतिथि के तौर मौजूद रहे। मौर्य ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर आएंगे। कार्यक्रम में गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक समेत मोर्चा के तमाम पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

Isha