अम्बाला-सहारनपुर रेल सैक्शन का निर्माण कार्य शुरु, 8.50 घंटे तक चलेगा कार्य

11/30/2019 9:27:14 AM

अम्बाला छावनी (हरिंद्र) : अम्बाला-सहारनपुर रेल सैक्शन पर सब-वे का निर्माण किया जाएगा। जगाधरी-दराजपुर और दराजपुर-मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच यह 8.50 घंटे तक कार्य चलेगा। 8 घंटे तक राजपुरा रेलवे स्टेशन, 8.50 घंटे तक मुरादाबाद-सहारनपुर सैक्शन और 7 घंटे तक मुजफ्फरनगर यार्ड में कार्य चलेगा। 

कार्य के दौरान छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 39 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। अम्बाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरिमोहन ने बताया कि लैवल क्रासिंग नं. 102/सी कि.मी. नं. 219/3-5 जगाधरी वर्कशाप-दराजपुर और रेलवे फाटक नं. 104-सी कि.मी. नं. 221/5-7 दराजपुर-मुस्तफाबाद के बीच सब-वे का निर्माण किया जाएगा।

उपरोक्त ब्लॉक के लिए 30 नवम्बर को सुबह 8.50 से शाम 5.40 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। अलग-अलग सैक्शन पर ब्लॉक के कारण 7 ट्रेनों को रद्द, 21 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द, 7 ट्रेनों को बदले रूट से, 7 ट्रेनों को बीच रास्ते रोककर और 2 ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

Isha