125 करोड़ की लागत से हो रहा 711 लैट्स का निर्माण

4/7/2018 8:24:59 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा आवास बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास विजन को साकार करने की योजना पर तेजी से कार्य आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में पंचकूला के सैक्टर-31 में 125 करोड़ रुपए की लागत से 3 ग्रुप हाऊसिंग सोसायटियों में 711 लैट्स का निर्माण करवाया जा रहा है। 

हरियाणा आवास बोर्ड के सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने आज स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि 576 लैट्स का निर्माण कार्य चल रहा है। जिनमें से 279 टाइप-ए लैट्स का आबंटन मई 2018 में किया जाएगा। इसी प्रकार, 234 टाइप-बी लैट्स दिस बर 2018 में आबंटित किए जाएंगे व 63 टाइप-ए श्रेणी के लैट्स मार्च, 2019 तक आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 135 लैट्स भूतपूर्व सैनिकों के लिए निकट भविष्य में निकाले जाएंगे।

पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी
हरियाणा आवास बोर्ड ने सभी के लिए सस्ते मकान उपलब्ध करवाने के लिए अंबाला शहर के बलदेव नगर में स्थित 11 तैयार आवास इकाइयों के आबंटन के लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2018 तक बढ़ा दी है। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि टाइप -1 और टाइप-2 के लैट्स को किराया खरीद योजना के आधार पर पहले-आओ-पहले पाओ के तहत आबंटित किया जाएगा। 
 

Rakhi Yadav