हरियाणा के इन 8 जिलों को मिलेंगे 100 बिस्तरीय एमसीएच, विज ने विधानसभा में दी जानकारी

12/18/2023 6:45:26 PM

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के लोगों के लिए विधानसभा के शीत कालीन सत्र से एक अच्छी खबर आई है। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैथल शहर के पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में 100 बिस्तरीय एमसीएच (मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य) विंग स्थापित किया जाना विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए आवश्यक स्वीकृतियां जारी होने के बाद 2 से 3 साल की अवधि में पूर्ण होने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही बनाकर दिया जाएगा।अनिल विज आज हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में हम आठ स्थानों पर एमसीएच अस्पताल बना रहे हैं। जिनमें पंचकूला, पानीपत, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नन्हड (नूंह), कैथल और सिरसा शामिल है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal