कोरोना से राहत जारी: रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में पॉजिटिव का आंकड़ा दो अंकों में पहुंचा, मात्र 1 की मौत

5/28/2021 11:06:54 PM

रेवाड़ी/महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): महेंद्रगढ़ में दो दिन से लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो अंकों में आ रही थी और आज रेवाड़ी में भी यही स्थिति रही। रेवाड़ी में इस कोरोना काल में पहली मर्तबा पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो अंकों में आई है। अभी तक रेवाड़ी में दो सौ के आस-पास पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे थे। आज रेवाड़ी में मात्र 93 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। आज रेवाड़ी में एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई, जबकि दो दिन से रेवाड़ी में किसी की मौत नहीं हुई थी। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ में आज कोरोना पॉजिटिव की संख्या 65 रही। 

वहीं महेंद्रगढ़ में आज एक भी पेसेंट की मौत नहीं हुई। महेंद्रगढ़ में अभी तक हर रोज कोरोना पेसेंट की मौत का आंकड़ा सभी डरा रहा था। आज एक की मौत नहींं होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। दक्षिण हरियाणा के यह दोनों जिले कोरोना संक्रमण के जाल में फंसे हुए थे लेकिन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग स्टॉफ के अथक प्रयास से अब स्थिति संतोषजनक है। यहां तक अब गांवों के हालात में भी काफी सुधार आया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam