इनेलो के प्रदेश संयोजकों की सूची जारी, शीला भ्याना बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रधान

7/29/2018 9:54:57 AM

चंडीगढ़(पांडेय): इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला व डॉ. अजय सिंह चौटाला सहित पार्टी विधायकों व अन्य नेताओं से सलाह-मशविरा कर आज इनैलो प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों व शहरी प्रधानों की सूची भी जारी की है। 

इनेलो सुप्रीमो ने शीला भ्याना को महिला प्रकोष्ठ, ब्रिगेडियर दीपक खुराना को भूतपूर्व सैनिक, बलदेव वाल्मीकि को अनुसूचित जाति, तेलू राम जोगी को पिछड़ा वर्ग, कुलभूषण गोयल को व्यापार, जाहिद खान को अल्पसंख्यक, रविन्द्र सांगवान को युवा, धारा सिंह को कर्मचारी, पूर्व विधायक निशान सिंह को किसान, विद्यानंद लाम्बा को श्रमिक, ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी को बुद्धिजीवी, जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी व बहादुर सिंह नायक को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इसी के साथ परमजीत ओबराय को गुरुग्राम व मानीक सिंगला को यमुनानगर का ग्रामीण हलका प्रधान नियुक्त किया है

इनेलो सुप्रीमो ने जिला अम्बाला में सूरज जिंदल अम्बाला कैंट, पंकज भारद्वाज अम्बाला सिटी, नवीन अग्रवाल नारायणगढ़, सोनी कोचर बराड़ा और जिला यमुनानगर में शिव गुप्ता जगाधरी, ओमप्रकाश तलूजा पूर्व एम.सी. यमुनानगर, जिला कुरुक्षेत्र में विवेक मेहता पूर्व एम.सी. थानेसर, सुशील गर्ग अढ़तानिया लाडवा, डा. प्रवीन शर्मा शाहबाद व अशोक गुप्ता पिहोवा शहरी प्रधान की जिम्मेदारी दी है।

जिला कैथल में कृष्ण बंसल कैथल, राजेश शर्मा पुंडरी, राजेश चीका को चीका, सुनील कलायत को कलायत और जिला सोनीपत में सुरेंद्र छिकारा को सोनीपत शहर, राजेंद्र गोस्वामी गन्नौर, अरुण बडोक गोहाना, धर्मपाल गर्ग खरखौदा, जिला रेवाड़ी में वरुण गांधी पंजाबी रेवाड़ी शहर और जिला झज्जर में उमेद सिंह जांगड़ा को बेरी का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया है।

इनेलो शहरी प्रधानों की इसी सूची में जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल शहर की जिम्मेदारी सतनारायण गुप्ता, महेंद्रगढ़ में रतन लाल सोनी, कनीना में लाजपत सेठ, अटेली में राकेश अग्रवाल, नांगल चौधरी में महेंद्र सैनी संभालेंगे और जिला गुरुग्राम के सोहना शहर में चंद्रप्रकाश उर्फ पपू पठान, हेलीमंडी में मुकेश शर्मा, पटौदी में प्रीतम अग्रवाल, फारुखनगर में रामपत सैनी व तावडू में राकेश गर्ग अपने-अपने शहरी प्रधानों की जिम्मेदारियां सम्भालेंगे।

इनेलो सुप्रीमो ने जिला पलवल में राजेश नागल को होडल शहर, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद पलवल, मुकेश गोयल हसनपुर और जिला भिवानी में जितेंद्र शर्मा को भिवानी शहर, विनोद गर्ग सिवानी, कमल किशोर लोहारू, पंकज मेहता बवानीखेड़ा व मुकेश मेहता को तोशाम का इनैलो शहरी प्रधान बनाया है। इसी तरह जिला दादरी में राजेंद्र सैन को दादरी शहर, जिला पानीपत में नरेश जैन चार्टर्ड अकाऊंटैंट को पानीपत शहरी व लेखराज खट्टर को समालखा शहर का पद सौंपा गया है।

Deepak Paul