सांसद सुशील गुप्ता का विवादित बयान, सरकारी अध्यापकों को लेकर बोले गुप्ता, कहा..?

4/13/2022 3:38:55 PM

गुरुग्राम(मोहित): आप पार्टी के नेता पंजाब में मिली जीत के बाद से हरियाणा में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच सांसद सुशील गुप्ता भी हरियाणा के अलग-अलग जिलों में जाकर सरकार के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। लेकिन इस बार सांसद सुशील गुप्ता अपने एक विवादित बयान के वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

सुशील गुप्ता ने ये बयान सरकारी स्कूल अध्यापकों को लेकर दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी स्कूल के अध्यापक प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे हैं। अध्यापकों का अटेंडेंस पर किसी तरह का ध्यान नहीं है। उन्होंने सरकारी अध्यापकों को लेकर कहा कि वे अपने दूसरे काम धंधों में लगे हुए हैं।

सुशील गुप्ता का ये विवादिन बयान इस समय उनके गले की फांस बन सकता है। हालांकि, अभी तक उनके इस बयान पर किसी तरह की राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Vivek Rai