नहीं थम रहा बादशाह का टटीरी गाने को लेकर विवाद, शिकायतकर्ता सविता आर्या ने मीडिया के सामने आकर उठाए सवाल

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 01:05 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा में गायक बादशाह के गाने टटीरी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिरसा में इस मामले की सबसे पहले शिकायत करने वाली सविता आर्या मीडिया के सामने आईं और उन्होंने गाने को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। 

सविता आर्या का कहना है कि गाने के वीडियो में गांव की नाबालिग बेटियों को स्कूल बैग फेंककर डांस करते हुए दिखाया गया है, जो बेहद आपत्तिजनक है। मीडिया से बातचीत करते हुए शिकायतकर्ता सविता आर्या ने कहा कि गाने के वीडियो में जींद डिपो की बस और हरियाणा के एक स्कूल को भी बिना अनुमति के दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह गाना देखा तो उन्हें बेहद आपत्ति हुई और उन्होंने इसकी शिकायत सरकार और महिला आयोग को दी।

बदशाह को 13 मार्च को पानीपत के लघु सचिवालय में होना होगा पेश  

सविता आर्या ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए समन जारी किए। वहीं सरकार ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए गाने को बैन कर दिया है और गायक बादशाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सविता आर्या ने कहा कि गायक बादशाह द्वारा हरियाणा की बेटी, बहन और माता के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद अफसोस की बात है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को पानीपत के लघु सचिवालय में सुबह 11 बजे बादशाह को महिला आयोग के सामने पेश होना होगा। सविता आर्या ने कहा कि उन्हें महिला आयोग और सरकार पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static