मुख्य वन संरक्षक हरियाणा से वार्तालाप पर बनी सहमति, धरने स्थगित : करौंथा

7/29/2018 9:51:58 AM

रोहतक: वन कर्मचारी संघ व वन मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 6 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने स्थगित कर दिए गए हैं। यह जानकारी वन कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान जोगेंद्र करौंथा ने छठे दिन के धरने पर बैठे वन कर्मचारियों व वन मजदूरों को सम्बोधित करते हुए दी। वन मंडल कार्यालय रोहतक के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता सतबीर अहलावत व जगबीर ने की। करौंथा, राज्य महासचिव विनीत कुमार, उपमहासचिव आनंद शर्मा ने कहा कि 27 जुलाई को प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा के साथ पंचकूला में हुई बातचीत के बाद जनहित 23 जुलाई से वन मंडल कार्यालयों पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरनों को शनिवार स्थगित कर दिया गया है लेकिन गुडग़ांव व सिरसा वन मंडल अधिकारी कार्यालय पर वन कर्मचारी संघ व वन मजदूर यूनियन के धरने जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा के साथ हुई बातचीत में मजदूरों एवं कर्मचारियों की काफी समस्याओं को दूर करने की सहमति बनी व आश्वासन मिला। 

धरने पर सतबीर, जगबीर, दलबीर, राजकुमार, सुमित, प्रवेश, सुखवेन्द्र, संजय, बलबीर, साबो, मीना, लाल देवी, मंजीत, वरुण व पुनीत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

Deepak Paul