2 दिन पहले हुई लूट का मास्टर माइंड निकला पार्टनर, 2 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 11:47 AM (IST)

यमुनानगर (सतीश): सोमवार को रटौली के नजदीक हुई लूट का मास्टर माइंड पार्टनर निकला। सी.आई.ए. वन ने पार्टनर भूपेन्द्र वासी नानक नगर व उसके जानकार शुभम वासी आजाद नगर, जोये उर्फ जोधा वासी खारवन को गिरफ्तार किया है। इनसे वारदात में प्रयोग बाइक बरामद की गई है। साथ ही साथ लूटे गए 2 लाख 1200 रुपए भी बरामद किए गए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हालांकि इनमें से एक आरोपी पूर्व में वारदात कर चुका है। स्टाफ उसे जल्द ही प्रोडक्शन रिमांड पर ले सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को आरोपी भूपेन्द्र अपने पार्टनर जसविन्द्र के भाई रविन्द्र के साथ पेमैंट देने जा रहा था। रविन्द्र के पास 61 हजार रुपए थे, जबकि भूपेन्द्र ने अपनी जेब में अखबारों की गड्डी बनाकर रखी हुई थी ताकि देखने पर रुपए लगें। स्टाफ इंचार्ज के मुताबिक भूपेन्द्र ने यह साजिश इसलिए रची कि उस पर कर्ज था। 

रेलवे अस्पताल के पास किया था इशारा
जांच टीम ने बताया कि घटना के दिन भूपेन्द्र और रविन्द्र बुलेट पर सवार थे। आरोपी जोय और शुभम अलग बाइक पर रेलवे अस्पताल के नजदीक खड़े थे। भूपेन्द्र ने इनको इशारा किया तो ये दोनों इनके पीछे लग गए। शाम का समय था अंधेरा भी था। जैसे ही भूपेन्द्र और रविन्द्र रटौली के नजदीक पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने खिलौने वाली बंदूक का डर दिखाकर लूट कर डाली। पुलिस ने इस नकली बंदूक को भी बरामद किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static